जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 185 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

आयुष जांच शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में कुल 185 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविरों का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के समाहरणालय परिसर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह, हिरणपुर प्रखंड के देवापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कदवा में किया गया।

शिविर में उपस्थित चिकित्सक – डॉ. मो. अबुतालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. लाभ कुश यादव एवं डॉ. मो. अफरोज आलम ने बताया कि रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष