जेल में बंद IAS विनय चौबे की बिगड़ी तबीयत, RIMS में  भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची  : बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) लाया गया। फिलहाल वे RIMS के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे की तबीयत मंगलवार रात को बिगड़ी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल चिकित्सा जांच के लिए RIMS रेफर किया। उन्हें डॉ. ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। विनय चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप व गुर्दा संबधी परेशानी के साथ भर्ती किया गया है।गौरतलब है कि मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विनय चौबे को झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वे बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को