ज्ञानस्थली लिटिल चैम्स में नन्हे सितारों ने अपनी सुरीली आवाज से मोहा सबका मन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram


गोड्डा: स्थानीय ज्ञानस्थली विद्यालय में आयोजित ‘ज्ञानस्थली लिटिल चैम्स’ प्रतियोगिता के तीसरे दिन नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में तीन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी शानदार गायकी से विद्यालय परिसर को संगीतमय बना दिया।

प्रतियोगिता के दौरान रितिका राज ने सदाबहार गीत “किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार” प्रस्तुत कर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। वहीं सिद्धिदात्री ने लता मंगेशकर का लोकप्रिय गीत “अजीब दास्तां है ये” बेहद खूबसूरती से गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद शशांक ने भावनात्मक गीत “दिल संभल जा जरा” प्रस्तुत कर अपनी गायकी का लोहा मनवाया। तीनों नन्हे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने वहां मौजूद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की बात कही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित