झामुमो के संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झामुमो के संगठन विस्तार को लेकर बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए दिशा-निर्देश झामुमो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांके रोड स्थित केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन के आवासीय सभागार में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने जिला, प्रखंड और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से सक्रिय रहते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य करने की अपील की। साथ ही संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर