झामुमो पदाधिकारियों ने हेमंत सोरेन को दी जीत की बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को रांची में कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष श्याम यादव और अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान जीत की बधाई देते हुए श्याम यादव और हबिबुर रहमान ने शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की। पाकुड़ विधानसभा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा और महेशपुर विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत पर भी चर्चा किया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से हेमलाल मुर्मू और महेशपुर विधानसभा सीट से प्रो. स्टीफन मरांडी की जीत में कार्यकर्ताओं की मेहनत की संक्षिप्त समीक्षा हुई। जिलाध्यक्ष श्याम यादव और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबिबुर रहमान ने बताया कि पाकुड़ जिले की विकास को लेकर भी चर्चा किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन