झारखंड के 2.22 लाख गरीबों को पक्का घर की सौगात, केंद्र ने दी मंजूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2025-26 में राज्य को 2 लाख 22 हजार 069 आवासों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। कोडरमा की बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य के जरूरतमंद नागरिकों की ओर से केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह आवास ‘अंतिम आवास + 2018 सर्वेक्षण सूची’ में दर्ज पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को यह कदम मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि 2024-25 से 2029 तक ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए योजना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत झारखंड को यह विशेष आवंटन मिला है। गौरतलब है कि केंद्र से पीएम आवास की राशि रुकने पर हेमंत सरकार ने ‘अबुआ आवास योजना’ शुरू की थी, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी रही। 2023-24 में 2 लाख लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 84,708 परिवारों को पक्का घर मिल सका, जबकि 2024-25 में 4.50 लाख लक्ष्य के मुकाबले महज 53,946 लाभुक ही छत की ढलाई तक पहुंच पाए। ऐसे में पीएम आवास ग्रामीण के तहत 2.22 लाख आवास की स्वीकृति झारखंड के हजारों गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत और नए आशियाने की उम्मीद लेकर आई है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों