झारखंड को 2027 तक फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य, राज्य भर में शुरू हुआ मास ड्रग अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जामताड़ा। झारखंड को 2027 तक राज्य को फाइलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसे लेकर रविवार को पूरे राज्य में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान केंद्र सरकार की सहायता से शुरू किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद इस दवा की खुराक लेकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने राज्य भर के लोगों से फाइलेरिया से लड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फाइलेरिया केवल शारीरिक अपंगता ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आजीविका और मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरा आघात पहुंचाती है। इसे पूरी तरह रोका जा सकता है और वह भी साल में सिर्फ एक बार दी जाने वाली दवा से। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में लगातार चलाए जा रहे अभियान से फाइलेरिया रोगियों की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जुलाई महीने 268 मरीज पाए गए हैं, जबकि 2024 के जून तक यह संख्या 776 थी। इस प्रकार केवल एक वर्ष में फाइलेरिया के मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। इस वर्ष मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पहला चरण 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें 1.85 करोड़ लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा दी गई। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वर्चुअल माध्यम से की थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, झारखंड के 14 जिलों के 91 प्रखंडों में फाइलेरिया के मरीज मौजूद हैं। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ और साहिबगंज जिले शामिल हैं, जहां लोगों को डीईसी और अल्बेंडाजोल दवाओं का सेवन कराया गया। सिमडेगा, पाकुड़ और कोडरमा जिलों में डीइसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन तीन दवाओं के सेवन का अभियान चलाया गया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह