झारखंड में जल्द शुरू होगी अंग प्रत्यारोपण सुविधा : इरफान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में जल्द अंग प्रत्यारोपण सुविधा शुरू होगी। ताकि राज्यभर के मरीजों को ईलाज की बेहतर सुविधा मिल सके। इसपर राज्य सरकार काम कर रही है। मंत्री ने यह बातें शनिवार को रांची पुरूलिया रोड में आयोजित 23वें झासकोन ऑपथलमॉलोजिकल कांफ्रेंस (नेत्र विज्ञान सम्मेलन)का उद्धटान करते हुए कही। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में जल्‍द ही ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सेवा शुरू करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही मेडिसिटी और अत्याधुनिक आई हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैै। मौके पर मंत्री ने बच्चों में बढ़ते मायोपिया, रिफ्रैक्टिव एरर और अत्यधिक स्क्रीन एक्सपोजर से होने वाले डिजिटल आई स्ट्रेन पर चिंता जताई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कैटरैक्ट, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी की स्क्रीनिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन में रेटिना, कॉर्निया, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी और ग्लूकोमा मैनेजमेंट पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित हुए। मंत्री ने ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट को रोशनी का दूत बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विट्रियो-रेटिनल सर्जरी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने वाले डॉ विभूति कश्यप को सम्मानित किया गया। उन्हें ऑल इंडि‍या ऑप्थालमॉलोजी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ पार्थो बिस्वास, डॉ जेएस तितियाल और डॉ मोहन राजन ने सम्मान प्रदान किया। कांफ्रेंस में देश-विदेश के सैकड़ों नेत्र विशेषज्ञों सहित अन्य लोग मौजूद थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को