झारखंड में रील बनाओ, सरकार से इनाम पाओ – मिल सकते हैं 10 लाख तक!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची (RANCHI): सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों के लिए खुशखबरी! अब झारखंड की हेमंत सरकार आपको रील्स बनाने के लिए देगी 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि. दरअसल, राज्य सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को प्रोत्साहित करने और झारखंड के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है.

क्रिएटर्स को किया जाएगा सम्मानित

इस योजना के तहत, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर झारखंड की खूबसूरत वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और संस्कृति को दिखाने वाली रील्स बनाने वाले क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा. रील्स यूनिक और जानकारीपूर्ण होनी चाहिए, और सरकार को रील के प्रचार-प्रसार का अधिकार रहेगा, हालांकि इंफ्लूएंसर को श्रेय जरूर मिलेगा.

सरकार इंफ्लूएंसर्स को होटल में दो दिन की मुफ्त ठहरने की सुविधा और यात्रा साधन भी उपलब्ध कराएगी. एक साल में एक ही बार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
फिलहाल इस योजना को विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार की मंजूरी मिल चुकी है, और कैबिनेट अप्रूवल के बाद इसे लागू किया जाएगा. झारखंड सरकार की यह पहल सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल कर राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत