झारखंड में संभावनाओं पर वैश्विक संवाद में शामिल हुए सीएम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लंदन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित भारत के उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चा का मुख्य केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड के योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने झारखंड की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि झारखंड खनिज संपदा, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के जरिए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक साझेदारी के अवसरों पर भी विशेष चर्चा हुई। साथ ही उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल और महत्वपूर्ण खनिजों एवं क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में संभावित सहयोग की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक अवसर मिल सकते हैं।
यह संवाद यूके–भारत रणनीतिक साझेदारी के व्यापक ढांचे और दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद द्विपक्षीय सहयोग के अनुरूप रहा। कार्यक्रम को झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन