झारखंड में सरहुल पर्व: आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की पूजा का अद्वितीय पर्व

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : आज झारखंड समेत विभिन्न आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व ‘सरहुल’ धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व हर साल चैत्र माह के तीसरे दिन मनाया जाता है और यह झारखंड के मुख्य त्योहारों में से एक है.

क्या है इस पर्व का अर्थ

सरहुल का अर्थ है “सखुआ फूल की क्रांति”, जिसमें ‘सर’ का मतलब सखुआ या साल का फूल और ‘हूल’ का मतलब क्रांति है. यह पर्व प्रकृति के पुनः जीवन में आने और नए पत्तों, फूलों के खिलने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

नदी, तालाब, वन और धरती की पूजा

इस दिन प्राकृतिक आराधना की जाती है, विशेष रूप से साल वृक्षों की पूजा की जाती है. पुजारी साल वृक्ष की शाखाओं से आदिदेव सींग बोंगा की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. पूजा में नदी, तालाब, वन और धरती की भी पूजा की जाती है और उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाता है.

मांदर की थाप पर नृत्य

सरहुल पर्व में लोकनृत्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर नृत्य करते हैं. इस दिन शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जो पवित्र स्थान सरना स्थल तक पहुंचती है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को