झारखंड में 1373 शिक्षकों की होगी नियुक्ति ,27 जून से आवेदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : लंबे समय से प्रतीक्षारत झारखंड में 1373शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति ,27 जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म रांची। झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 27 जून से भरे जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले इस परीक्षा के लिए बुधवार (18 जून) से ही आवेदन भरे जाने थे, लेकिन तकनीकी कारणों से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है। साथ ही आयोग ने इसके लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने अब परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है।ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन दो से चार अगस्त तक हो सकेगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में माध्यमिक आचार्य के 1,373 पदों पर नियुक्ति होनी है। पहली बार प्लस टू उच्च विद्यालयों में आर्टिफिशयल इंटेलीसेंस एंड कोडिंग, साइबर सेक्यूरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, अप्लाइड इंग्लिश आदि विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर