झारखंड में 205 करोड़ की लागत से होगी 245 बीपीएचयू स्थापित : इरफान अंसारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभीम) और 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को बडी सौगात मिली है। राज्य में 205 करोड़ रुपये की लागत से 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना की जाएगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बीपीएचयू की स्थापना से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक डाटा और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी बीमारी या महामारी पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। राज्य में एक मजबूत, लचीली, विकेंद्रीकृत और जन-केंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की ठोस नींव रखी जाएगी। यह पहल विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

उन्होंने कहा कि इससे विधानसभा स्तर पर क्लीनिकल सेवाओं को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का मुख्य उद्देश्य क्लीनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह इकाई निगरानी (सर्विलांस), स्वास्थ्य योजना निर्माण, आपातकालीन तैयारी और समन्वित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रमुख संस्थागत केंद्र के रूप में कार्य करेगी।

 

मंत्री ने बताया कि प्रत्येक बीपीएचयू में एक मौजूदा सेवा प्रदाय संस्थान (जैसे सीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल या ब्लॉक पीएचसी), एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला और एक ब्लॉक हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सेल स्थापित किया जाएगा। ईएसआईसी जैसे प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों स्तरों पर और मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में ब्लॉक, रेफरल और सदर अस्पतालों में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए