झारखंड सब जूनियर रग्बी टीम चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ओडिशा रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड की 12 सदस्यीय सब जूनियर रग्बी टीम सोमवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची। टीम आगामी 20 और 21 जनवरी 2026 को कलिंग स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है।झारखंड टीम का नेतृत्व अनुभवी कोच डेविड मुंडा कर रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में अभिषेक तीङू खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं। कोच डेविड ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले टीम ने विशेष प्रशिक्षण शिविर में कड़ा अभ्यास किया है, जिससे खिलाड़ियों में बेहतर तालमेल, तकनीकी मजबूती और आत्मविश्वास बना है।वहीं झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी अनुशासित खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को