ट्रेंड्स ऑफ इंडिया के 31वें शोरूम का भागलपुर में आज होगा भव्य उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर:ट्रेंड्स ऑफ इंडिया का भव्य उद्घाटन आज शुक्रवार को भागलपुर में होने जा रहा है। यह शो रुम भागलपुर शहर के पटल बाबू रोड स्थित एक्सिस बैंक के ठीक सामने है, जो चार मंजिला है। बिहार- झारखंड और बंगाल में इस 31 वां नया शोरूम पुरुषों के एथनिक वियर (शेरवानी, जोधपुरी, सूट) के लिए सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन है।

उक्त बातों की जानकारी वृहस्पतिवार को ट्रेंड्स ऑफ़ इंडिया के एमडी अमित कुमार गुप्ता ने अपने इस नए शोरूम में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी। ट्रेंड्स ऑफ इंडिया के भव्य उद्घाटन की चर्चा करते हुए इसे भागलपुर के फैशन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया और कहा कि शहर का विश्वसनीय फैशन डेस्टिनेशन ” ट्रेंड्स ऑफ़ इंडिया” अब पहले से भी बड़े, आधुनिक और आकर्षक स्वरूप भागलपुर वासियों के लिए तैयार है। यहां लोगों को फैशन,गुणवत्ता, कस्टमाइजेशन और बेहतरीन सेवाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।एमडी श्री गुप्ता ने अपने इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 2,500 रुपये की खरीदारी पर 500 रूपये का शॉपिंग कूपन दिया जाएगा। 8,000 रुपये की खरीदारी पर बोट ब्लूटूथ हेडफोन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।12,000 की खरीदारी पर बोट ब्लूटूथ स्पीकर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। ल 20,000 रुपये की खरीदारी पर सफारी 20 ईंची का ट्रोली बैग बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। वहीं 25,000 रुपये की खरीदारी पर सफारी 24 ईंची का ट्रोली बैग बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही री-लॉन्च के पहले 4 रविवार तक हर रविवार को मेगा लकी ड्रॉ का आयोजन होगा। इस क्रम में हर रविवार को एक भाग्यशाली विजेता को एक शानदार स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

श्री गुप्ता ने जितनी अधिक खरीदारी,जीतने का उतना ही अधिक अवसर की बात करते हुए बताया कि फैशन के इस शानदार- जानदार और ईमानदार शो रुम में मेंस वियर के अंतर्गत डिज़ाइनर कुर्ता, स्टाइलिश बंडी, प्रीमियम ब्लेज़र,फॉर्मल सूट, रॉयल शेरवानी एवं लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन उपलब्ध हैं। वहीं लेडीज वियर के अंतर्गत फैंसी सूट, ब्राइडल लहंगा, पार्टी वियर एवं आकर्षक एथनिक कलेक्शन आप सबको आकर्षित करेगा। इसके साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में कपड़ा सिलाई,कस्टम डिज़ाइन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रेंड्स ऑफ इंडिया के इस शोरूम में लोगों को अपने पसंदीदा डिज़ाइन को हकीकत में बदलना और भी आसान होगा। इस शोरूम में लोग कोई भी डिज़ाइन, फोटो या रेफरेंस लेकर आएं, हमारे विशेषज्ञ और टीम उसे उनकी पसंद, माप और स्टाइल के अनुसार कस्टमाइज करके तैयार कर देगी।

श्री गुप्ता

श्री गुप्ता ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ब्राइडल आउटफिट से लेकर शेरवानी, सूट, कुर्ता और विशेष अवसरों की ड्रेस तक फैब्रिक चयन से लेकर परफेक्ट फिटिंग तक की संपूर्ण सुविधा एक ही स्थान पर और एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उन्होंने शादी के सीजन में एक बार सेवा का अवसर अवश्य देने की अपील करते हुए कहा कि दूल्हा-दुल्हन और पूरे परिवार के लिए वेडिंग, रिसेप्शन, सगाई, मेहंदी, संगीत एवं हर शुभ अवसरों के लिए लेटेस्ट फैशन और कस्टमाइज्ड आउटफिट्स की शानदार रेंज भागलपुर वासियों का इंतजार कर रही है। इस शोरूम में पधारें और इस नए फैशन सफर का हिस्सा बनें। वहीं उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बहुत ही जल्द भागलपुर के औद्योगिक क्षेत्र बरारी में ट्रेंड्स ऑफ़ इंडिया अपनी कंपनी का शुभारंभ करेंगी, जहाँ फैशन के नए- नए वस्त्र न केवल तैयार किये जाएंगे, बल्कि यहाँ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों में इसमें तैयार प्रोजेक्ट्स को भेजा जाएगा। इस दौरान हमारी कंपनी स्थानीय स्तर के बेरोजगार युवक- युवतियों के लिये रोजगार भी मुहैया कराएगी। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रेन शॉप इंडिया के व्यवस्थापक का मीडिया प्रभारी तजेंद्र सिंह मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन