पाकुड़: ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहरवासियों ने नगर परिषद के चौक-चौराहे पर अलाव जलाने की मांग नगर परिषद से की है। शहरवासी सौरभ कुमार, अभिषेक रजक, फिरोज आलम, अंशु साहा, चंदन हलदार, तस्लीम आलम ने बताया कि ठंड से रात्रि में सफर करने वाले राहगीर काफी परेशान है। ठंड के कारण खासकर ठेला, रिक्शा चालक व मजदूर ठंड से बचाव के लिए सड़क किनारे गिरा कूट, लकड़ी, प्लास्टिक आदि को जलाकर आग तापने को मजबूर है। अगर नगर परिषद की ओर से शहर के रविंद्र चौक, इंदिरा चौक, अम्बेडकर चौक, हरिण चौक, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन म, खुदीराम चौक, विवेकानंद चौक आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाए तो ठेला, रिक्शा चालक, मजदूर व राह चलते लोगों को ठंड से बचाव के लिए काफी हद तक राहत मिलेगी।

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की




