ठाकुरगंगटी में रैयती जमीन से हटाई गई अवैध मिट्टी, प्रशासन की निगरानी में खाली कराया गया कब्जा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ठाकुरगंगटी: गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत माल प्रतापपुर पंचायत के चांदपुर मौजा में निजी रैयती जमीन पर अवैध रूप से डाली गई मिट्टी को मंगलवार को प्रशासन की निगरानी में हटाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से कार्रवाई कर जमीन को खाली कराया गया।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले कुछ ग्रामीणों ने कब्रिस्तान तक रास्ता बनाने के उद्देश्य से महेश साह, हीरा साह, मनोज साह, प्रभा देवी, रेखा देवी और लखपति देवी सहित अन्य रैयतों की उपजाऊ निजी जमीन पर बिना अनुमति मिट्टी डाल दी थी। प्रभावित रैयतों ने इसे अवैध बताते हुए प्रखंड और जिला प्रशासन से शिकायत कर जमीन खाली कराने की मांग की थी।

प्रशासनिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मेहरमा के अंचल निरीक्षक लोकनाथ गौड़ तथा ठाकुरगंगटी थाना पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से डाली गई मिट्टी हटवाई गई। अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित लोगों ने स्वयं मिट्टी हटाई।

रैयतों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वे पिछले एक माह से अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने से उन्हें न्याय मिला और उनकी रैयती जमीन वापस मिली।

घटना के बाद प्रभावित परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे कानून और न्याय की जीत बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि