प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सीमा जागरण मंच के जिला संयोजक बुलेन सिंह ने नगर एवं ग्रामीण खंड की नई समितियों की घोषणा की। ग्रामीण खंड में पांडव झा को प्रमुख, विजय महासेठ को महामंत्री, सिकंदर पासवान को मंत्री, पप्पू तिवारी को युवा प्रमुख और राजीव पासवान को संपर्क प्रमुख बनाया गया। वहीं ठाकुरगंज नगर खंड में पंकज गुप्ता को प्रमुख, दीपक सहनी को महामंत्री, मुन्ना राय को मंत्री, ललन पोद्दार को कोषाध्यक्ष, शिवा पासवान को युवा प्रमुख और संतोष कुमार को संपर्क प्रमुख घोषित किया गया।
बैठक में संघ के जिला कार्यवाह हरदेव ने कहा कि सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीमावर्ती क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और अवैध घुसपैठ से जुड़े मामलों को लेकर सजग रहने की बात कही।
इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख दिलीप यादव, नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, पार्षद अमित सिन्हा, अनिल महाराज, बिजली सिंह, राजेश करनानी, पूर्व मुखिया गणेश राय, गौतम चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




