डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर चहारदीवारी बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा।

सुदूर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की पोस्टिंग कराने हेतु सरकार से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा आमजनों को बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में