डीडीसी ने ठाकुरगंगटी और मेहरमा में आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: उपविकास आयुक्त (डीडीसी) ने गुरुवार को ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा प्रखंड का दौरा कर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए आजीविका गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मानिकपुर आजीविका महिला संकुल, संजीवनी आजीविका संसाधन केंद्र (एएसके), ठाकुरगंगटी-मंडरो सखी सिल्क हैंडलूम प्राइवेट लिमिटेड तथा आजीविका सहायता केंद्र (एलएससी) का भ्रमण किया। उन्होंने पोस्ट कोकून गतिविधियों जैसे बुनाई, रंगाई, हैंड पेंटिंग और मूल्य संवर्धन कार्यों का अवलोकन किया तथा महिलाओं की आय बढ़ाने, उत्पादन क्षमता में सुधार और उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उपविकास आयुक्त ने मेहरमा प्रखंड के बुढ़वाचक गांव स्थित लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति, सिंचाई व्यवस्था, वाटर यूजर ग्रुप (डब्ल्यूयूजी) के संचालन और किसानों को मिल रहे लाभ की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परियोजना के नियमित रखरखाव, प्रभावी संचालन और सतत प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सामुदायिक कैडर तथा बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं मौजूद रहीं। दौरे के अंत में डीडीसी ने सभी अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार रेल हत्याकांड का खुलासा: MVI अस्मिता कुमारी समेत तीन गिरफ्तार, पति की हत्या की साजिश का आरोप

  कटिहार रेल एसपी हरि शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने MVI अस्मिता कुमारी, उसके कथित प्रेमी अजीत कुमार

कुरसेला में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण, आपदा से बचाव के बताए गए जरूरी उपाय

  कुरसेला प्रखंड सभागार में गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की नागरिक सुरक्षा

कटिहार का मिनी बाबाधाम: सावन में गोरखनाथ धाम पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

  कटिहार :जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित गोरखनाथ धाम मंदिर सीमांचल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन मंदिर

कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में शिक्षा की नई मिसाल

कटिहार : जिले के कदवा प्रखंड की भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर विशेष