पाकुड़ : मंगलवार देर रात को उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से नगर परिषद अंतर्गत मदर टेरेसा चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सड़क चौड़ीकरण किए जाने के संबंध में जायजा लिया। साथ ही मदर टरेसा चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष कार्य पदाधिकारी एवं प्रशासक, नगर परिषद पाकुड़ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



