डी ए वी पाकुड़ के 4 बच्चों का नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : डी ए वी जोनल स्पोर्ट्स मीट 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के 4 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हेतु चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि बॉयज अंडर 14 में 100 एवं 200 मीटर रेस में गोल्डमेडल विजेता मनोज सोरेन वर्ग अष्टम के छात्र का चयन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु किया गया है। वहीं गर्ल्स अंडर 14 में वर्ग 6 की छात्राएं स्नेहा टुडू, श्रेया कुमारी एवं किरण हेंब्रम का चयन वॉलीबॉल के प्रतियोगिता हेतु किया गया है। दिनांक 2, 3 एवं 4 दिसंबर को दिल्ली के खेलगांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ये सभी बच्चे शामिल होंगे। प्राचार्य ने आगे बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं की यह उपलब्धियां काफी सुखद है। जिला एवं राज्य स्तर पर महज 20 दिनों के अभ्यास में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए बताया कि दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में हमारे छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सोमवार को विद्यालय के प्रार्थना सभा में सभी चयनित बच्चों एवं खेल शिक्षकों को सम्मानित किया एवं शुभकामना दी।
खेल शिक्षकों में विश्वनाथ मुखर्जी, गोपाल विश्वास एवं अंकिता रॉय ने बताया कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े रहने वालों के लिए बहुत सारे विकल्प खुले रहते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक