डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता को लेकर यूथ कांग्रेस की बैठक, 4.05 लाख रुपये के होंगे पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। गोड्डा लोकसभा यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता 2026 को लेकर शनिवार को सरकंडा स्थित तुष्ताया रेसीडेंसी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन, पंजीयन, परीक्षा केंद्र और युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आर्कादित्य यादव, यूथ जिला अध्यक्ष शशि यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद इफ्तिखार अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता गोड्डा लोकसभा यूथ कांग्रेस की पहल पर आयोजित की जा रही है। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराना और प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करना है। प्रतियोगिता में कुल 4 लाख 5 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रतियोगिता में 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के वे युवा भाग ले सकेंगे, जो गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में रहते या पढ़ते हैं। स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं होगा। ऑनलाइन पंजीयन 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक नि:शुल्क किया जा सकेगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड आवश्यक होगा।

प्रतियोगिता के लिए दो यूनिट बनाए गए हैं। यूनिट-ए की परीक्षा 24 अक्टूबर को देवघर में होगी, जिसमें देवघर, जरमुंडी और मधुपुर क्षेत्र के छात्र शामिल होंगे। वहीं यूनिट-बी की परीक्षा 25 अक्टूबर को गोड्डा में होगी, जिसमें पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महागामा क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसी दिन गोड्डा में ग्रैंड फाइनल भी आयोजित किया जाएगा।

पहले चरण में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 40 मिनट रहेगी और इसमें नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं होगा। प्रत्येक यूनिट से 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इनमें 10 प्रतिभागियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा, जबकि पांच सीटें एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। आयोजकों के अनुसार परीक्षा के करीब एक घंटे के भीतर परिणाम जारी किया जाएगा।

दूसरे चरण में चयनित 15 प्रतिभागियों की मौखिक परीक्षा होगी। इसके आधार पर प्रत्येक यूनिट से शीर्ष पांच प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। दोनों यूनिट से चयनित कुल 10 प्रतिभागी ग्रैंड फाइनल में हिस्सा लेंगे।

पुरस्कारों की बात करें तो प्रत्येक यूनिट के दूसरे चरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 15 हजार, द्वितीय को 14 हजार और तृतीय को 13 हजार रुपये दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को 12 हजार से 6 हजार रुपये तथा 11वें से 15वें स्थान तक के प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ग्रैंड फाइनल में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 40 हजार, तृतीय 30 हजार, चतुर्थ 20 हजार और पंचम पुरस्कार 10 हजार रुपये होगा। छठे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार परीक्षा में प्रतिभागियों को केवल मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, पेन, कॉपी समेत अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों ने बताया कि इस पहल के जरिए करीब 5 हजार से 10 हजार युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में प्रतियोगिता को पूरे झारखंड तक विस्तार देने की योजना है।

गोड्डा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता, यूथ कांग्रेस, गोड्डा लोकसभा, झारखंड, क्विज प्रतियोगिता, युवा कार्यक्रमप्रतियोगिता के संरक्षक झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी गोड्डा लोकसभा यूथ कांग्रेस की है। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन पंजीयन के लिए आयोजकों की ओर से वेबसाइट जारी की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक