डॉ. मधुकांत पाठक को राष्ट्रीय खेल के लिए चेयरपर्सन व मनिंदर पाल सिंह के मेंबर बनने पर खेल संघों ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुकांत पाठक को चेयरपर्सन तथा मनिंदर पाल सिंह मेंबर बनाए जाने पर खेल संघों ने बधाई दी है। इस संबंध में जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि 38 वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा के द्वारा राष्ट्रीय खेल के सफलता पूर्वक संचालन हेतू विभिन्न कमेटी बनाई गई। उक्त कमेटी में हमारे अभिभावक डॉ. मधुकांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, कोषाध्यक्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सह चेयरमैन प्लैनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी झारखंड एथलेटिक्स संघ सह अध्यक्ष झारखंड साइकलिंग संघ को एनएसएफ, एसओए कोऑर्डिनेशन कमेटी में चेयरपर्सन नामित किया गया है। वहीं मनिंदर पाल सिंह महासचिव साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी में मेंबर नामित किया गया। इनके कमेटी में पदों पर नामित होने पर दोनों ही पदाधिकारी को झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष सह झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सह झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स संघ, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, प्रशिक्षिका प्रोनोति रानी दास, नारायण चंद्र रॉय, प्रशिक्षक अक्षय बावरी, कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह तथा जिला खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को