तालझारी में पंचायत सचिवों की बैठक, मानव दिवस सृजन और ई-केवाईसी पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

तालझारी प्रखंड कार्यालय में सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक हुई। बैठक में मानव दिवस सृजन, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, लंबित आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा आम उत्सव सह मेला की तैयारियों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा लाभुकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

तालझारी में पंचायत सचिवों की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों की हुई समीक्षा

साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, मानव दिवस सृजन, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने सबसे पहले मानव दिवस सृजन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानव दिवस सृजन के मामले में तालझारी प्रखंड की स्थिति जिला औसत से नीचे है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से बाकुडी, बड़ीभाग्यामारी, वृन्दावन और मोतीझरना पंचायतों के पंचायत सचिवों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य लंबित योजनाओं में अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराकर एक सप्ताह के भीतर मानव दिवस सृजन में सुधार लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने करणपुरा, मोतीझरना, सकड़भंगा, सालगाछी संथाली तथा तालझारी पंचायतों में ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि लंबित श्रमिकों का ई-केवाईसी जल्द पूरा कराया जाए। यदि कोई श्रमिक उपलब्ध नहीं है या बाहर कार्यरत है तो उसका जॉब कार्ड नियमानुसार पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
इसके अलावा प्रखंड अंतर्गत लंबित आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। तालझारी, बाकुडी और बड़ीभाग्यामारी पंचायतों में अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर एमआईएस पोर्टल पर योजनाओं को बंद कराया जाए।
बैठक में आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले आम उत्सव सह मेला की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लाभुकों और किसानों से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा बागवानी मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के लाभुकों का सत्यापन शीघ्र पूरा कर सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए पंचायत स्तर पर सतत निगरानी और समन्वय आवश्यक है।
बैठक में बीपीओ रजनीश पराशर, आवास समन्वयक मोहम्मद इम्तियाज सहित सभी पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन