तीन नावों पर सवार होकर गंगा नदी से पहुंचे कन्हैयास्थान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।राजमहल थाना क्षेत्र में झारखंड के साहिबगंज जिले के कन्हैयास्थान का कन्हाई नाट्यशाला इस्कॉन मंदिर कृष्ण भक्तों से गुलजार रहा. भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं का जत्था पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से ब्रह्मचारी विभूति कृष्ण दास के नेतृत्व में झारखंड पहुंचा.भक्तों ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद इस्कॉन मंदिर और तमाल वृक्ष की परिक्रमा की.कन्हैयास्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला इस्कॉन मंदिर का माहौल भक्तिमय रहा. सभी उत्साह से सराबोर थे. पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के पुडोरिक गोरियों मठ मंदिर के ब्रह्मचारी विभूति कृष्ण दास के नेतृत्व में 135 कृष्णभक्तों का जत्था यहां पहुंचा. ये सभी भक्त मानिकचक से तीन नावों पर सवार होकर गंगा नदी के मार्ग से कन्हैयास्थान पहुंचे. मंदिर पहुंचने से पहले सभी भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया और गंगा पूजन, भजन-कीर्तन किया. इसके बाद प्रवचन का आयोजन किया गया.सभी भक्तों ने इस्कॉन मंदिर और तमाल वृक्ष की परिक्रमा की. गंगा नदी के किनारे ही भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधारानी और अन्य देवी-देवताओं के लिए प्रसाद तैयार किया और इसे भगवान को अर्पित किया. महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला फिर शुरू हुआ. हर कोई भगवान श्रीकृष्ण और राम नाम का गुणगान करता नजर आया. मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के महामंत्रों से गूंजता रहा.

भगवान श्रीकृष्ण ने चैतन्य महाप्रभु को दिए थे बाल रूप में दर्शन

इस्कॉन मंदिर के पुरोहित कृष्ण कृपा सिंधु ने श्रद्धालुओं को कन्हैयास्थान के महत्व और कन्हाई नाट्यशाला की विशेषताओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने चैतन्य महाप्रभु को बाल रूप में दर्शन दिए थे. उन्होंने गुप्त वृंदावन के नामकरण से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां साझा कीं.फोटो n 7

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक