तेजस्वी पर खुद सवाल न उठे इसलिए वो नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे – नवल शर्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना.जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह से धकिया कर राजद से लालू यादव और उनके लोगों को जबरन बाहर का रास्ता दिखा रहे, वृद्धावस्था में लालू यादव को जैसा मानसिक कष्ट दे रहे उसपर कहीं लोग उनसे सवाल न पूछने लगे इसके पहले ही नीतीश जी पर हाईजैक होने का आरोप लगाकर मामले को अलग मोड़ देने की असफल कोशिश कर रहे । इसके साथ ही ब्यूरोक्रेसी पर आरोप लगाने के पहले तेजस्वी को यह जानना चाहिए कि ये वही ब्यूरोक्रेसी है जिससे उनके पिताजी खैनी मलवाते थे और पीकदान उठवाते थे । चूंकि लालू जी को पढ़ाई लिखाई और विकास से कोई मतलब नहीं था, इसलिए उनमें इतनी भी समझ नहीं थी कि काबिल अफसरों से कैसे काम लिया जाता है, राज्यहित में उनकी क्षमताओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है । आरोप लगाने के बजाय तेजस्वी को सीखना चाहिए कि नीतीश जी ने अपनी काबिलियत से उसी ब्यूरोक्रेसी के सहारे कैसे बिहार को बदल दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन