तेजस्वी यादव की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए जेड हसन, संगठन मजबूत करने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना. नेता प्रतिपक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर जिला राष्ट्रीय जनता दल, भागलपुर की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नाथनगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जेड हसन भी शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत और धारदार बनाने को लेकर चर्चा हुई।

जेड हसन ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गरीबों, छात्रों, दलितों और महिलाओं की आवाज बनकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता भोला यादव समेत भागलपुर जिला राजद के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक समाप्त होने के बाद जेड हसन ने तेजस्वी यादव को भागलपुरी सिल्क का अंगवस्त्र और स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी योद्धा बाबा तिलकामांझी की तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रियता के साथ काम करना होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस