तेजस्वी यादव पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान , बिहार में अपराध आरजेडी के लोग करवा रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : तेजस्वी यादव के इलेक्शन कमीशन पर लगाए गए आरोप पर जीतन राम मांझी ने भी प्रतिक्रिया दी है. इलेक्शन कमीशन पर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कई कांस्टीट्यूएंसी की जानकारी मुझे है, जहां पर बोग्स वोटर हैं, उनका ही नाम हटने वाला है. इससे तेजस्वी यादव डरे हुए हैं. मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वोटर लिस्ट से उनका ही नाम छूटेगा, जो गलत तरीके से अपना नाम ऐड करवाएं हुए हैं. तेजस्वी के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहना कि हम कलम बांट रहे हैं और सरकार बंदूक बांट रही है. इस पर जीतन मांझी ने कहा कि उनके पिताजी तेल में लाठी पिलवाते थे और बंझवाते थे, उनको तो पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहिए.

बिहार की जनता से लालू यादव के जरिए मांगे जा रहे 20 महीने पर जीतना राम मांझी ने कहा कि यह उनकी गलत मांग है और जो मांग रहे हैं जनता नहीं देगी. इन लोगों ने गरीबों की जमीन हड़प ली थी. लालू यादव का जंगल राज आज भी हर किसी को याद है. जीतन राम मांझी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि जितने भी अपराध बिहार में हो रहे हैं यह आरजेडी के लोग करवा रहे हैं. 20 महीने क्या अगर 10 महीने भी इन लोगों को मिल जाएगा तो बिहार में गृह युद्ध हो जाएगा. असदुद्दीन ओवैसी के जरिए यह कहना कि बिहार में एनआरसी लागू करने की तैयारी है. इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है वही जानें. वहीं राजगीर में चिराग पासवान के किए जा रहे हैं सभा पर जीतन मांझी ने कहा कि अच्छा है करें, एनडीए को मजबूत कर रहे हैं. चिराग पासवान के जरिए यह कहना है कि स्वाभिमान से समझौता गठबंधन में नहीं होगा. इस पर जीतन मांझी ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष