दियाजोरी चौक में ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना से इलाके के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोरों ने 24 जून की रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पीड़ित दुकानदार मुख्तार अंसारी ने महागामा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार के अनुसार, उनकी ज्वेलर्स दुकान दियाजोरी चौक में स्थित है, जहां चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।

आवेदन के मुताबिक, चोर नाक की नथिया, बेसर, अंगूठी, चेन, पायल सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामानों में करीब 5 ग्राम सोना तथा लगभग 350 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में चिंता और असुरक्षा की भावना बढ़ गई। दियाजोरी चौक के कई व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदार के समर्थन में हस्ताक्षर कर पुलिस से मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग की है।

दुकानदारों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में चोरी की घटना से व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी तथा बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

व्यापारियों का कहना है कि समय रहते पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित