दिव्या देशमुख बनीं चैंपियन , PM-राष्ट्रपति ने दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने महिलाओं की शतरंज विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. दिव्या देशमुख ने हम्पी को हराकर न केवल खिताब जीता बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया. वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़ी हस्तियों ने दिव्या को बधाई दी है.प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘दो उत्कृष्ट भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का ऐतिहासिक फाइनल. युवा दिव्या देशमुख के 2025 में FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर गर्व है.दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं’.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक पर पोस्ट कर लिखा, ‘दिव्या देशमुख को मेरी हार्दिक बधाई,यह हमारे देश में खासकर महिलाओं में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाता है.मुझे विश्वास है कि ये दोनों महिला चैंपियन और भी गौरव हासिल करती रहेंगी और हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी’ विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘दो भारतीय महिलाएं. एक विश्व मंच. गर्व से चमकता राष्ट्र. दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी. मात्र 19 वर्ष की आयु में दिव्या देशमुख ने FIDE शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए