दिशोम गुरु के लिए, वीर शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंजी रांची

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली से पार्थिव शरीर पहुंचते ही अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब रांची: झारखंड आंदोलन से सबसे बड़ी जननायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं। रविवार की शाम जब उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा, तो मानो पूरा झारखंड ठहर गया। एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी स्थित आवास तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी, हर चेहरा गमगीन। “जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरुजी शिबू सोरेन का नाम रहेगा”, “वीर शिबू सोरेन अमर रहें”—इन नारों से फिजा गूंज उठी। गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोग कतार में खड़े रहे। आदिवासी छात्रावास की छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में सड़क किनारे हाथ जोड़कर खड़ी थीं। वृद्धों से लेकर बच्चों तक, महिलाएं, युवक, सभी भावविभोर थे। रांची एयरपोर्ट पर राज्य के कोने-कोने से आए लोगों ने नम आंखों से श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उनके चाहने वालों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था—”गुरुजी, आपने जो दिया, वो कोई नहीं दे सका।” गुरुजी का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास पर रखा गया है। वहां राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेता-कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। सरकार ने शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए राजकीय सम्मान के साथ विस्तृत कार्यक्रम तय किया है। 5 अगस्त को सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रांची और रामगढ़ जिला प्रशासन को पूरे मार्ग पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जोएल ओराम भी रांची पहुंच चुके हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक हेमलाल मुर्मू, सुरेश पासवान, श्वेता सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, विकास सिंह मुंडा, ममता देवी, निरल पूर्ति, उमाकांत रजक समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। झारखंड ने आज न सिर्फ एक राजनेता, बल्कि अपना जननायक खोया है। झारखंड की आत्मा जैसे मौन हो गई हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन