दिशोम गुरु शिबू सोरेन को एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड आंदोलन के जननायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के रांची पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजधानी रांची की सड़कों पर लोगों का ऐसा सैलाब देखने को मिला, जैसा सिर्फ ऐतिहासिक पलों में ही नजर आता है। “गुरुजी अमर रहें”, “झारखंड की शान शिबू सोरेन” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। गांवों से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर बूढ़े, युवा, महिलाएं और बच्चे उनके दर्शन के लिए पहुंचे। कुछ लोगों की आंखों में आंसू थे, कुछ ने उनके संघर्ष और योगदान को याद कर नमन किया। मोरहाबादी मैदान के समीप उनके आवास पर लोगों की आंखों में आंसू और दिल में सम्मान के भाव देखने को मिले। हर कोई गुरुजी की एक अंतिम झलक पाने को व्याकुल दिखा। जनसैलाब, श्रद्धांजलि और आंसू—सभी गवाही दे रहे हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत