दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस भवन, रांची में झारखंड के, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक साथ मिलकर प्रार्थना की। इसके बाद गुरुजी के जीवन, संघर्ष और योगदान पर चर्चा हुई। इतिहासकार डॉ. इलियास मजीद ने शिबू सोरेन की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें गरीबों और आदिवासियों का मसीहा, दूरदर्शी नेता और झारखंड राज्य के निर्माण का सच्चा जननायक बताया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शहजादा अनवर, जिला पर्यवेक्षक; राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग; ज्योति सिंह मथारू, उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग; राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप, विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिज़वान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया, ख़रगेश चंद महतो सहित ग्रामीण कमेटी के अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण