देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर और संस्था की पूरी टीम के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, आय-व्यय प्रबंधन, बैंकिंग और बीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी देना था।

प्रशिक्षण के पहले दिन वित्तीय साक्षरता की मूल अवधारणा, बचत का महत्व, आय-व्यय का प्रबंधन और जरूरी व गैर-जरूरी खर्चों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को “पहले बचत, बाद में खर्च” की अवधारणा के साथ वित्तीय डायरी में आय-व्यय का रिकॉर्ड रखने, वित्तीय योजना बनाने और लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में बताया गया। दूसरे दिन बैंकिंग और बीमा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें बैंक खातों, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन के दौरान सावधानियों के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और बचत, खर्च प्रबंधन, बैंकिंग एवं बीमा से जुड़े सवालों पर चर्चा की। समापन पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने, नियमित बचत करने और सुरक्षित वित्तीय सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के माध्यम से 25 सदस्यों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन