देव स्नान संपन्न, 15 दिनों के एकांतवास में गए भगवान जगन्नाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में बुधवार को देव स्नान यात्रा उत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा के माहौल में मनाया गया. इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को औषधीय जल से स्नान कराया गया. इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

मंदिर प्रबंधन के अनुसार देव स्नान यात्रा का कार्यक्रम दिन में 12 बजे से शुरू हुआ और लगभग 3 बजे तक चला. प्रारंभ में प्रभु को विशेष पूजा अर्चना के बाद भोग अर्पित किया गया. इसके बाद गर्भगृह से महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को शोभायात्रा के रूप में स्नान मंडप तक लाया गया, जहां तीनों विग्रहों को 51-51 कलशों में संग्रहित औषधीय जल से स्नान कराया गया.स्नान क्रम में पहले बलभद्र, फिर सुभद्रा और अंत में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा की गई. इस अनुष्ठान का संचालन पुजारी रामेश्वर पाढ़ी, सरयू नाथ मिश्रा, कौस्तुभ धर नाथ मिश्रा और श्रीराम मोहंती ने किया. मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव इस अनुष्ठान के यजमान रहे. स्नान उत्सव के बाद भगवान को परंपरानुसार गरुड़ मंदिर में 15 दिनों के लिए एकांतवास में रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि स्नान के बाद महाप्रभु अस्वस्थ हो जाते हैं और इस अवधि में उन्हें विशेष उपचार दिया जाता है. इस दौरान कलाकार भगवान को नया स्वरूप प्रदान करते हैं.26 जून को नेत्रदान महोत्सव के साथ प्रभु के दर्शन पुनः सुलभ होंगे. इस दिन शाम 4:30 बजे से विशेष पूजा के बाद भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे. इसके अगले दिन, 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. वहीं 6 जुलाई को घुरती रथ यात्रा निकाली जाएगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन