देश एक क्रांति को पुकार रहा है – हिंदू समाज पार्टी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने आज कहा की भारत की परिस्थिति और यहां की भूमि एक नैतिक वैचारिक राजनीतिक और ढ़ांचा सुधार महा क्रांति को पुकार रहा है। समय बुलंद आवाज में रोज ब रोज चिल्ला रहा है। ऐसा सभी वर्गों व लोगों को समझ में आ गया है की, भारत का लोकतांत्रिक ढांचा, न्याय प्रणाली और संवैधानिक संरचना इस देश में आसानी से राजनीतिक प्रशासनिक शोषक ही पैदा करता चला आ रहा है। इतिहास में भारत को लूटने वाले में मुगलों अंग्रेजों आदि की विस्तार से चर्चा है। परन्तु वास्तविकता यह है की जितना इस भारत भूमि को मुगलों और अंग्रेजों ने मिलकर भी नहीं लूट पाया, उससे लाखों गुणा ज्यादा आजाद भारत में भारत को उसके ही नेता मंत्री अफसर कर्मचारी बड़े उद्योगपति व्यापारी दलाल माफियाओं आदि ने मिलकर लूट लिया। दुर्भाग्य यहां तक है की यह भारत लूट खसोट अभियान आज भी निरंतर बड़े आराम से शांति पूर्वक चालू है। सड़क से सदन तक – मानव से लेकर मंदिर तक – पुस्तक प्रकाशन से लेकर विद्यालय तक – अनाज खरीद से लेकर उसके वितरण तक.. चारों तरफ प्रत्येक क्षेत्र में भयंकर लूटपाट चालू है। अरबों खरबों करोड़ों में भयंकर लूट अभियान चल रहा है। जिसे रोकने की क्षमता संविधान लोकतांत्रिक ढांचा और न्यायिक व्यवस्था में है ही नहीं। अतः काक्रोच पार्टी बदलाव लाएगा। ऐसा सोचने वाले महा बेवकूफ हैं। देश को बचाने के लिए सभी वर्गों क्षेत्रों से ईमानदार नैतिकवान पुराने नेताओं, कठोरतम कार्यवाही करके नाम लोगों में विश्वास बनाने वाले पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी और सेना के सभी जागरूक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भारत सुरक्षा अभियान के नाम पर सड़कों पर सामूहिक रूप से आना चाहिए। करोड़ों करोड़ युवा उनके मार्गदर्शन में चलने को तैयार हैं। अब भारत एक महान क्रांति की पुकार कर रहा है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित