देश में 476 राजनीतिक दलों पर कार्रवाई, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: प्रक्रिया को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के तहत चुनाव आयोग ने सोमवार को 476 पंजीकृत राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। आयोग ने स्पष्ट किया कि इन दलों ने 2019 से लगातार छह वर्षों तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा, जो पंजीकरण बनाए रखने की आवश्यक शर्त है। यही वजह है कि इन दलों को सूची से हटाने का कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद देश में पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की कुल संख्या घटकर 2044 रह जाएगी। इससे पहले भी आयोग 334 दलों को निष्क्रिय मानते हुए सूची से बाहर कर चुका है। पंजीकृत दलों को लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत कई विशेष लाभ मिलते हैं, जिनमें चुनाव चिन्ह का आवंटन, आयकर में छूट और चुनावी प्रक्रिया में कुछ विशेषाधिकार शामिल हैं। इस कारण चुनाव आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन 476 दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करें और अपना पक्ष रखने का अवसर दें। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो इन्हें पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों की सूची से औपचारिक रूप से हटा दिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, 476 दलों में सबसे ज्यादा 121 दल उत्तर प्रदेश के हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के 44, तमिलनाडु के 42, दिल्ली के 41, मध्य प्रदेश के 23 और राजस्थान के 18 दल हैं। इस सूची में देश के 30 राज्यों के दल शामिल हैं। अब तक चुनाव आयोग में 2854 दल पंजीकृत थे, लेकिन लगातार कार्रवाई के बाद निष्क्रिय और गैर-सक्रिय दलों को हटाकर यह संख्या घटाई जा रही है। आयोग का कहना है कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाने और केवल सक्रिय राजनीतिक दलों को ही चुनावी विशेषाधिकार देने के लिए जरूरी है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के