दो ट्रक के ब्रेकडाउन हो जाने से बरहरवा फरक्का मुख्य पथ चार घंटे तक बाधित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:मंगलवार को बरहरवा थाना क्षेत्र में केंचुआ पुल के पास समानांतर दिशा में चल रहे दो ट्रैकों के अचानक ब्रेकडाउन हो जाने से बरहरवा फरक्का मुख्य पथ पर करीब चार घंटे तक भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा|सड़क जाम हो जाने से लोगों को जहां बरहरवा बाजार तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही सड़क के दोनों और खाली तथा लोड ट्रैकों की दूर-दूर तक लंबी कतारें लगी रही|बताया जाता है कि जिस जगह पर दोनों लोड वाहन ब्रेकडाउन हुआ है वहां पर सड़कों की हालत बहुत खराब थी इसी वजह से समानांतर दिशा में अगल-बगल चल रहे दोनों ट्रक उबड खबड रास्ते के कारण ब्रेकडाउन हो गया जिस कारण से सड़क जाम हो गया।काफी दिक्कतों के बाद दोनों ट्रैकों को मैकेनिक ने ठीक किया तब जाकर आवागमन सामान्य हुईं बरहरवा फरक्का मुख्य कई जगहों पर काफी खराब हो जाने के चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है जिस पर विभाग को ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में मलेरिया पर सख्ती: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के दिए निर्देश

गोड्डा: जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में

साहेबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के निर्देश

साहेबगंज: राजमहल प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार रेल मंडल के तीन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार: यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास

प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24