धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता रथ रवाना, किसानों को मिलेगी पूरी जानकारी

धान अधिप्राप्ति
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : समाहरणालय परिसर से धान अधिप्राप्ति की जानकारी एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के अंतर्गत संचालित धान अधिप्राप्ति अभियान के संबंध में जिलेभर में जागरूकता फैलाएगा।

बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का कार्य राज्यभर में प्रारंभ हो चुका है। किसानों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 81 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है। इस प्रकार किसानों को कुल 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। धान का भुगतान किसानों को एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

पाकुड़ जिले में कुल 19 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद की जाएगी। जागरूकता रथ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, किसान पंजीकरण, अधिप्राप्ति केंद्रों की जानकारी तथा बोनस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इसके साथ ही रथ के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजना, उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों का भ्रमण करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति अभियान से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष