धान काटकर घर लौट रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा निवासी बबलू मरांडी पिता सोम मरांडी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो बबलू मरांडी अपने बाइक संख्या जेएच 16 ई/4487 से घर वापस जा रहा था । इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल में बबलू की मौत हो गई। बबलू के सिर में ज्यादा चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना के एएसआई शांति देवी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों के अनुसार बबलू मजदूरी का काम करता है । बबलू खेत मे धान काटने के लिए महादेवपुर गया था। घर वापस लौटने के दौरान घटना घटी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बबलू की मौत से मृतक के पिता सोम मरांडी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पिता व पत्नी को छोड़ गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को