धोनी के घर कोहली–पंत की खास मुलाकात: माही ने परिवार संग कराया डिनर, खुद ड्राइव कर विराट को घुमाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची स्थित ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए है। देश शाम करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों खिलाड़ी अलग-अलग कार में थे। जैसे ही दोनों खिलाड़ियों की गाड़ियां धोनी के घर के बाहर पहुंची, वहां मौजूद प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। विराट और पंत करीब 2 घंटे धोनी के घर पर रहे। धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में धोनी को कोहली को उनके घर से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान एमएम धोनी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। इधर, इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने नेट में लंबा समय बिताया और बल्लेबाजी फील्डिंग की जमकर प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने बैक-फुट पंच, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर पुल शॉट और स्पिन के खिलाफ कवर्ड ड्राइव पर विशेष रूप से काम किया। रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की कई रिपीटेशन की। क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का भी भरपूर आनंद लिया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की