नए साल के जश्न में महिलाओं ने खूब किया मनोरंजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय आयोग की ओर से शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार की शाम को कार्यक्रम आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जिले में पहली बार शहर की महिलाओं ने स्वयं रेट्रो थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसने न केवल नए साल की शुरुआत को खास बनाया बल्कि उनकी टीम वर्क और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन भी किया। इस पार्टी की खास बात यह थी कि इसे पूरी तरह से महिलाओं ने ही आयोजित किया। आयोजन की योजना बनाने से लेकर सजावट, डीजे व्यवस्था, मेहमानों की मेजबानी और प्रतियोगिताओं तक, हर जिम्मेदारी को उन्होंने बड़े ही खूबसूरती से निभाया। पार्टी की थीम 70-80 के दशक पर आधारित थी, जिसमें हर महिला ने अपने लुक और उत्साह से माहौल को जीवंत बना दिया। रेट्रो पार्टी की टीम लीडर प्रतिमा पांडे कहती है बीते साल के अच्छे और बुरे दौर को पार करके लोगों ने आशा की नई किरण के साथ न्यू ईयर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। प्रतिमा ने नए साल पर कामना की है की स्वास्थ्य समृद्धि और प्रेम साथ हो, हर सपना आपका साकार हो, ईश्वर का आशीर्वाद सदा आप पर बनी रहे, नया साल आपके जीवन में खुशियां भर दें। मेरी टीम की नीलू कुमारी ने बेहतर कार्यक्रम कर खूब मनोरंजन कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता, रूपा व मोनिका ने अहम भूमिका निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी