पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी नवीनगर मंडल के अंतर्गत झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के कुनाई टोला में भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान मंडल उपाध्यक्ष भुटू कुनाई के नेतृत्व में चलाया गया।सदस्यता अभियान में मंडल प्रवासी पदाधिकारी हिसाबी राय मौजूद रहे। विशेष सदस्यता अभियान का कैंप लगाया गया साथ ही घर-घर टोली बनाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया।
उक्त अवसर पर मौजूद मंडल प्रवासी प्राधिकारी हिसाबी राय ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 14 जनवरी तक चलेगा उसके उपरांत सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे सदस्यता अभियान में जिस सदस्य की संख्या पूर्ण की होगी उसे ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।इस दौरान टोली में मनोज कुनाई,स्वार्थ कुनाई,आमिरुल शेख,जयराम कुनाई,नौकौड़ी राजवंशी,चन्दना कुनाई,माला कुनाई,शंभू कुनाई,गौरांगो राजवंशी आदि मौजूद थे।

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग
गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार




