नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रूपा बंदना किरो उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय उज्ज्वल कुमार साहा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख तथा नरोत्तमपुर की मुखिया झरना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सचिव रूपा बंदना किरो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है और उन्हें अपने लक्ष्य से भटका देता है। उन्होंने “जीवन को हां, नशे को ना” का संदेश देते हुए छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की।

पुलिस उपाधीक्षक उज्ज्वल कुमार साहा ने कहा कि नशा कई प्रकार के अपराधों को जन्म देता है। उन्होंने बताया कि नशे की वजह से हत्या, चोरी, लूट, मारपीट और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में वृद्धि होती है।

डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा अवैध तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ठाकुर ने नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका अंजना टोप्पो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं जैनब खातून, हनीफा खातून और सुमी खातून ने भी अपने विचार रखे।

मंच संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया। कार्यक्रम में वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से नालसा की डॉन योजना की जानकारी दी गई तथा कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी साझा की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित