निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलम्ब के खिलाफ भाजपा अब सड़कों पर उतर आयी है। चुनाव की तिथि की अविलम्ब घोषणा करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने, बैलेट पेपर की जगह चुनाव में ईवीएम का प्रयोग किये जाने की मांग को लेकर धनबाद के भाजपाइयों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

 

धरना में विशेष रूप से पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद झरिया और बाघमारा विधायक भी उपस्थित हुए। इस धरना कार्यक्रम में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को घेरा। पूर्व सांसद पीएन सिंह ने मिडिया को बताया कि हेमंत सरकार लोकतान्त्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। निकाय चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करना सरकार की मंशा पर भी संदेह पैदा करता है।

 

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव भी निश्चित रूप से दलीय आधार पर ही कराया जाना चाहिए।

 

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से नगर निगम का चुनाव लंबित है। इस वजह से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मायूस हैं चुनाव नहीं होने से विकास के कार्य भी ठप हैं। इस धरना के माध्यम से एक स्वर से बात निकली कि सरकार भाजपा के बातों को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह