निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: राजमहल विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को राजमहल विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान उधवा प्रखंड के अंतर्गत कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने देर शाम प्रखंड के उत्तर बेगमगंज पंचायत अंतर्गत हाटपाडा़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंचे। वहीं क्लब के सदस्यों व स्थानीय महिलाओं ने सुनील यादव को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।इस दौरान उन्होंने लोगों से उन्हें वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक नेता नहीं उनका बेटा है।वह लोगों के मांग पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैं हमेशा लोगों के सुख दुःख में साथ देता हूं। हमारी लोकप्रियता से डरकर मुझे एवं मेरे परिवार को षड्यंत्र के तहत परेशान किया जा रहा है। फिर भी मैं डरने वाले में से नहीं हूं।हम जितने पर क्षेत्र का विकास जनता के मांग मुताबिक करूंगा। मौके पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष, देवाशीष घोष, संदीप घोष,कमल स्वर्णकार, अमित कर्मकार, शशिराज स्वर्णकार, धर्म मंडल,सुमन प्रमाणिक प्रशांत मंडल,छोटु रजक, कृष्ण मंडल, उत्तम मंडल, मंटू ठाकुर, ललित मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन