निर्मल गंगा : 20 जून को पीएम मोदी करेंगे दीघा समेत 6 STP का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पटना। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में बने दीघा एवं कंकड़बाग एसटीपी का उद्घाटन 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नगर विकास विभाग एवं बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।दीघा एसटीपी राज्य का सबसे बड़ा एसटीपी है। इसकी जल शोधन क्षमता 100 एमएलडी है। यह एसटीपी सौर ऊर्जा से संचालित होगा। यहां पर दीघा से लेकर गोलघर तक के घरों को गंदे पानी को शुद्ध किया जाएगा। इसमें कुर्जी नाला, राजापुर नाला एवं मंदिरी नाला प्रमुख है। वहीं, कंकड़बाग एसटीपी में कंकड़बाग इलाके के घरों के गंदे जल को शुद्ध किया जाएगा। इसके अलावा मोकामा एसटीपी, फतुहा एसटीपी, बेगूसराय एसटीपी एवं बख्तियारपुर एसटीपी का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे गंगा को निर्मल बनाने में काफी मदद मिलेगी। सरकार देवनदी गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इसके लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम किया जा रहा है, जो वर्तमान में अंतिम चरण में है। दीघा एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। नेटवर्किंग का काम चल रहा है। लगभग 300 किलोमीटर में इसका नेटवर्किंग एरिया निर्धारित किया गया है। इस एसटीपी बनने के बाद पटना का गंदा जल गंगा में गिरना लगभग बंद हो जाएगा और पटना में गंगा के पानी में बढ़ रहे फीकल कालीफार्म की मात्रा में काफी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह