नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा अनुचित गतिविधियों से दूर रहें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में कदाचार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनधिकृत उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक परीक्षार्थी को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा