नीतीश कुमार का यह अंतिम कार्यकाल – आरसीपी सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : नालंदा के सिलाव स्थित कड़ाह मदरसा में शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें आप सबकी आवाज आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शिरकत की. इस इफ्तार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली.

भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना

इस मौके पर आरसीपी सिंह ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का यह अंतिम कार्यकाल हो सकता है. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा. आरसीपी सिंह ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक चीफ इंजीनियर को रिटायर होने के बाद दोबारा दो साल के अनुबंध पर बहाल कर दिया गया, जो सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार को दर्शाता है.

बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो रही

हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से ईमानदार बताया, लेकिन कहा कि सरकार में उनके आसपास बैठे लोग “गुल खिला रहे हैं”, जिससे बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो रही है.वहीं, बक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब इसका समर्थन कर रहे हैं, जबकि पहले वे ऐसे मुद्दों से दूरी बनाए रखते थे. इससे साफ संकेत मिलता है कि यह उनका आखिरी कार्यकाल हो सकता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन